रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन में संचालित कुल 75 के वाहनों के चालान किये गये तथा 01 प्राईवेट बस को सीज किया गया। परिवहन विभाग के इंटरसेप्टर वाहन एवं टास्क फोर्स को यात्रा सीजन के दृष्टिगत लगातार प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में आज विभिन्न प्रकार के वाहनों के अलग-अलग अभियोगों में चालान किये गये हैं, जिनमें 4 प्राइवेट बसों को भी चालान किया गया है। तीव्र गति से दौड़ रहे 20 ओवर स्पीड वाहनों के चालान करने के साथ-साथ उनके लाइसेंस के विरूद्ध भी कार्यवाही की संस्तुति की गई है।
जनपद चम्पावत के गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में 23 मई को लगने वाले जोड़ मेले के दृष्टिगत एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि भट्ट द्वारा हल्द्वानी-खनस्यू-पतलोट-मिडार रीठा साहिब मार्ग में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये ओवरलोड, बिना फिटनेस एवं बिना टैक्स में 12 वाहनों के चालान किये गये। सभी प्रवर्तन दलों को नियम विरुद्ध संचालित प्राइवेट बसों पर लगातार कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।























