रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला गांव स्थित साई स्टोन क्रेशर में एक तेंदुआ पानी के टैंक में जा गिरा। तेंदुए को पानी के टैंक में गिरा देख स्टोन क्रशर संचालकों और कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने वन विभाग को तेंदुए के टैंक में गिरे होने की सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को टैंक से सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
कोसी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी सोनल पनेरू ने बताया कि पानी के टैंक में फंसे तेंदुए को बिना ट्रेंकुलाइज किए ही टैंक से बाहर निकाला गया। बाद में वह जंगल की ओर चला गया। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार, पशु चिकित्सक डॉ. हिमांशु पांगती, ललित मोहन आर्य आदि मौजूद रहे।























