रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल के मेविला कम्पाउंड, सीमेंट हाउस सहित पिछले कई दिनों से क्षेत्र में उपद्रवियों द्वारा लोगों के घरों की छतों में पत्थरबाजी की घटना से लोग भयभीत है। स्थानीय लोगों की शिकायत लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुँची नैनीताल पुलिस को गश्त के दौरान कोई सफलता नहीं मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नैनीताल के मेविला, जिला पंचायत, सीमेंट हाउस, जीवाजी कॉटेज आदि क्षेत्रों में उपद्रवियों द्वारा पिछले कई दिनों से रात 8 बजे से 11 बजे के बीच घरों की छतों में पत्थर मारे जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जब 112 में फोन किया, तो दो जवान पहुंचे लेकिन तब तक पत्थरबाजी शांत हो चुका था। अज्ञात पत्थरबाज से क्षेत्रवासी दहशत में है हालांकि रात के समय हो रही पत्थरबाजी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।