नैनीताल – बलियानाले में भूस्खलन के डर से लोग घर छोड़ने को हुए मजबूर

0
63

रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – बीते तीन दिनों तक आसमान से साथ बरसी आफत से सरोवर नगरी नैनीताल के बलियानाला क्षेत्र में खतरा एक बार फिर उभर आया है। जिसके बाद यहां बीते तीन दिनों से लगातार रुक – रुक कर भूस्खलन हो रहा है। क्षेत्र भूस्खलन से डरे हुए लोगों ने स्वयं भी अपने घर छोड़कर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए एवं अपने प्रयासों से प्राप्त स्थानों पर पलायन करना शुरू कर दिया है। बलियानाला क्षेत्र में भूस्खलन होने के चलते क्षेत्रवासी अब तक विस्थापन न करने पर अड़े थे। लेकिन सिर पर मंडराती मौत का भय देख स्वयं अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। बलियानाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुख्तार अली ने बताया कि अब तक जीआईसी में 5 कमरों में  शिफ्ट किया जा रहा हैं। विस्थापन करने वाले परिवारों के सामने अब इन स्थानों पर केवल एक – एक ही शौचालय होने व बिजली भी उपलब्ध न होने जैसी समस्याएं हैं। उन्होंने नैनीताल के आधार बलियानाला के ट्रीटमेंट में बीते वर्षों में जमकर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच करने की मांग उठायी है।