नैनीताल – प्रधानमंत्री मोदी ने दिया उत्तराखंड को बड़ा तोहफा

0
16

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -उत्तराखंड राज्य के लिए आज ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया गया है l  इसके साथ ही आज से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन भी आज से शुरू हो जाएगा l  इस एक्सप्रेस वे से देहरादून से दिल्ली की दूरी सिर्फ ढाई घंटे में तय हो जाएगी l  इसे दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर भी कहा जा रहा है, जो प्रदेश के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है l एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देहरादून के विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ डाट काली के प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना की गई, उसके बाद कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 किलोमीटर का रोड शो करते दिखे, जिसमे प्रदेश व पूरे देहरादून का भारी जनसैलाब प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करता दिखाई दिया l  जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर के समय प्रदेश की जनता को सम्बोधित करने के लिए देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड जनसभा स्थल पहुंचे , जहाँ प्रधानमंत्री की झलक पाने और उनके संबोधन को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा l  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड वासियों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया l अपने वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई घोषणाएं प्रदेश के लिए की साथ ही जनता का आभार भी व्यक्त किया l  आपको बता दे प्रधानमंत्री मोदी 2014 में पदभार संभालने के बाद अब तक ये 28वां दौरा है। साथ ही कई और बड़ी सौगात प्रदेश को उनके द्वारा दी गई है l  इसी के चलते राज्य सरकार को कई उम्मीदें समय समय पर प्रधानमंत्री मोदी से लगी रहती  है। प्रदेश के लिए आज का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक रहा, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साढ़े बारह हज़ार करोड़ की बड़ी सौगात के रूप में देहरादून- दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया गया l  लम्बे समय से राज्य सरकार व प्रदेशवासियों को इस समय का इंतज़ार था, इसी के साथ ही आज से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर विधिवत संचालन भी आज से शुरू हो जाएगा l इस एक्सप्रेस वे से देहरादून से दिल्ली की दूरी सिर्फ ढाई घंटे में तय हो जाएगी l इसे दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर भी कहा जा रहा है ,जिसे एक ऐतिहासिक पल के रूप में देखा जा रहा है. सत्ता पक्ष का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन की सरकार ने अपने विभिन्न कार्यों से उत्तराखंड को नई पहचान दिलाने का काम किया है।लम्बे समय के इंतज़ार के बाद आखिरकार दिल्ली से देहरादून के सफर के समय को कम करने की जद्दोजहद करती सरकार के लिए व साथ ही प्रदेशवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा है l जब प्रधानमंत्री मोदी ने आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर आम जनता को समर्पित कर दिया है,अब देहरादून से दिल्ली की दूरी भले ही कम हो गई है ।