करनाल- नारी शक्ति वंदन अधिनियम का हर महिला कर रही स्वागत -मीना काम्बोज

0
42
करनाल-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृतव में लाये जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में करनाल बीजेपी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना काम्बोज ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया कि नारी शक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने वाला यह नारी शक्ति वंदन अधिनियम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक है उनका देशभर की हर महिला दिल से धन्यवाद कर रही है , स्वागत कर रही है l यह महिला  सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है जो लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को बहुत सशक्त बनाएगा l यह अधिनियम संसद और विधानसभाओं में   महिलाओं की 33% भागीदारी को सुनिश्चित करता है l उन्होंने कहा इस निर्णय से समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी l
बीजेपी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना काम्बोज ने बताया कि मैं बंगाल के चुनाव में अपनी जिम्मेदारी को लेकर वीरभूम जिले में आई हुई हूँ जैसे ही इस अधिनियम के आने की सूचना आई यहाँ महिलाओं में हर तरफ ख़ुशी का माहौल था ,हर महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिल से धन्यवाद दे रही थी कि यह कदम वास्तव में महिला सशक्तिकरण के नए युग का सूत्रपात करता है l