नैनीताल -पुलिस ने हल्द्वानी बनभूलपुरा दंगे में शामिल 05 महिला उपद्रवियों को किया गिरफ्तार

0
108

रिपोर्ट – कांता पाल /नैनीताल – 8 फरवरी को हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0 – 21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।
उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 84 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।
इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त महिलाओं को चिन्हित कर आज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ये पांचों महिलाएं शहनाज , सोनी, शमशीर ,सलमा , रेशमा सभी बनभूलपुरा ,जनपद नैनीताल निवासी हैं l अभी तक की गई पुलिस कार्यवाही में कुल 89 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।