रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- पुलिस ने नशे के इंजेक्शन के तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है l नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, सेवन के विरुद्ध चलाए जा अभियान के तहत हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में बनभूलपुरा थाना पुलिस टीम द्वारा आज चेकिंग के दौरान हल्द्वानी निवासी 20 वर्षीय युवक अनिरुद्ध पांडे को बनभूलपुरा क्षेत्र से कुल 05 अदद BUPINE (Buprenorphine Injection IP 02 ML) व 04 अदद AVIL (Pheniramine Maleate Injection IP 10 ml) प्रतिबंधित इंजेक्शन कुल 09 प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।























