रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- नैनीताल पहुंचे यूकेड़ी के अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा है कि वो किसी से गठबंधन नहीं करेंगे ,बल्कि नगर पालिकाओं व उत्तराखण्ड में यूकेडी पांचों लोकसभा चुनावों में यूकेडी के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे।
आज नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान यूकेड़ी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर उलझाया है सरकार को आरक्षण देना होगा। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ने ही घोटाले करने के साथ जनता को भी छला है। जिसमें से कई मामलों में उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने भी सीबीआई जांच के आदेश दिये हैं। यूकेड़ी के अध्यक्ष ने कहा कि अगर वो पावर में आए तो रोजगार का मुद्दा वहीं सुलझाएंगे।























