नैनीताल  -नैनीताल छात्र संघ चुनाव के लिए कल होगी वोटिंग, त्रिकोणीय मुकाबला

0
183

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल  – 7 नवंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई व निर्दलीय के बीच होगा कड़ा मुकाबला हो सकता है। नैनीताल के डीएसबी परिसर में छात्र संघ चुनाव के अंतिम दिन आम सभा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपनी अपनी जीत के दावे करने के साथ ही प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के बाद डीएसबी परिसर में छात्र-छात्राओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का दावा किया है l
इस दौरान कालेज में हुई आम सभा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी भी देखी गई । छात्र संघ चुनाव के लिए कल 7 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए कॉलेज प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है l  सुबह मतदान शुरू होगा ,जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। मतदान के पश्चात मतगणना की जाएगी और विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।