रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय में आज छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गयी है। 2 बजे तक वोटिंग छात्र अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे । शाम 3 बजे से वोटों की गिनती की जाएगी। जिसके बाद देर रात तक सभी चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव परिणामों के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। नैनीताल के डीएसबी परिसर में विभिन्न पदों के लिए हो रहे चुनाव में 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला 4200 छात्र करेंगे। कैंपस के बाहर उम्मीदवार और उनके समर्थक अपने पक्ष में वोट की अपील करते नजर आए रहे हैं। 
कॉलेज प्रबंधन ने वोटिंग के लिए 15 बूथ बनाए हैं और सभी के आई कार्ड चैक करने के बाद ही कालेज में प्रवेश दिया जा रहा है तो वही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीसीटीवी की निगरानी की जा रही है।























