नैनीताल – पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ सप्लायर को किया गिरफ्तार

0
238

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है l एसएसपी नैनीताल प्रल्हाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु क्रम में नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के दौरान हरबंस सिंह एसपी सिटी/ क्राइम यातायात नैनीताल, व सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मंगोली  भूपेंद्र मेहता, हे0का0 जगदीश फर्त्याल, व कां0 मनोज जोशी द्वारा घटगड़ वन विभाग की चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक जिसमें एक व्यक्ति पीछे से बैठा था पुलिस को देखकर दूर ही उतरकर पैदल आने लगा संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा उसे रोककर पूछताछ व चैक किया गया तो उसके पास से 31.99 ग्राम स्मैक बरामद हुआ जिसे गिरफ्तार कर थाना मल्लीताल में धारा 8/ 21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह बरेली से स्मैक लाकर नैनीताल में युवाओं को बेचने जा रहा था वह स्मैक सप्लायर का काम करता है।