नैनीताल -विश्व पर्यावरण दिवस पर संत निरंकारी सेवादल ने चलाया सफाई अभियान

0
114

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सरोवर नगरी नैनीताल में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आज विशेष सफाई अभियान व वृक्षारोपण आयोजित किया गया। देश भर आए सैकड़ों की संख्या में नैनीताल पहुंचे संत निरंकारी सेवादल एवं SNCF के वालंटियर एवं साध संगत के कार्यकर्ताओं ने डीएसए मैदान, तल्लीताल, मल्लीताल नयना देवी मंदिर, स्नो पॉइंट, सूखाताल, राजभवन मार्ग के आस पास के क्षेत्र में वृहत सफाई अभियान में प्रतिभाग करने के साथ ही नैनीताल के आसपास के जंगलों में वृक्षारोपण किया।
विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में पहुंचे नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कहा हम सभी को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास के महत्व के प्रति जागरूक होने के साथ ही पर्यावरण सम्बंधित चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग देना होगा तभी हम बदलते पर्यावरण को संतुलित कर पाएंगे।