नैनीताल -खेल महाकुम्भ – 2019 के जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ जोरदार आगाज

0
214

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -खेल महाकुम्भ-2019 के अन्र्तगत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आगाज सोमवार को एफटीआई मैदान में हुआ। युवा कल्याण ,शिक्षा विभाग पंचायतीराज, खेल विभाग के सहयोजन में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 16 दिसम्बर  से 22 दिसम्बर तक किया जायेगा।
जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ का विधिवत शुभांरम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया ने गुब्बारे उड़ाकर व खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा कर किया। उन्होने कहा सभी खिलाड़ी खेल भावनाओं से खेले व प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। उन्होने कहा  सभी के सामुहिक प्रयासों से जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, उन्होने कहा सभी खिलाड़ी खेलों के नियमों का पालन करते हुए खेल प्रतियोगिता में भाग लें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एस.एस जंगपागी ने कहा की खेलकुम्भ कराने का मुख्य उद्देश्य  जनपद की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। इस हेतु राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ती जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ 16 से 22 दिसम्बर तक जनपद स्तरीय अण्डर-12, अण्डर-14, अण्डर-17, अण्डर-21 व 21 से 25 (महिला) आयु वर्ग में कबड्डी, खो-खो, हैन्डबाॅल, बालीबाल, एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, फुटबाॅल,टेबल टेनिस, बास्केटबाल ,बाक्सिंग व जूड़ों कुल 11 खेल विधाआंे की प्रतियोगिता आयोजित होगी। जीजीआईसी की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
सर्वप्रथम मैदान में 800मी0 बालक वर्ग की दौड़ का शुभारम्भ किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर कोटाबाग ब्लाक के करन, द्वितीय स्थान पर हल्द्वानी केे गौरव, व तृतीय स्थान पर रामनगर के मनीष रहें, इसी तरह 800 मीटर बालिका वर्ग रेस में प्रथम धारी ब्लाॅक की सुनीता बिष्ट द्वितीय हल्द्वानी की अन्नू भट्ट व तृतीय भीमताल की निकिता शर्मा रही इन सभी विजयी प्रतिभागीयों को जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाॅक प्रमुख रूपा देवी, अपर जिला अधिकारी द्वारा का पुरूस्कृत किया गया।