तरनतारन – नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, सड़क पर पड़ा था शव

0
266

तरनतारन – तरनतारन जिले के पट्टी कस्बे में नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। किसी राहगीर ने सड़क पर पड़े शव को देखकर पुलिस को सूचित किया l मृतक की पहचान पट्टी के रहने वाले 22 साल के विक्की सिंह के रूप में हुई l  विक्की की बाजू में नशे की सीरिंज लगी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने शव को एसडीएम दफ्तर के सामने रखकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम को पत्र सौंपकर नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती करने की मांग की । एसडीएम दफ्तर के सामने विक्की का शव रखकर प्रदर्शन कर मृतक के पिता सुखदेव सिंह और उनके गांव के लोगों ने मांग की कि तस्करों की संपत्ति जब्त कर मृतक नौजवानों के परिवारों को दी जाए। सरकार भी दावे करती है लेकिन कार्रवाई नहीं करती। एसडीएम सुरिंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।