करनाल – उपायुक्त करनाल डा0 आदित्य दहिया और पुलिस अधीक्षक करनाल श्री जशनदीप सिंह रंधावा की अगुवाई में जिला पुलिस करनाल द्वारा जिले के विभिन्न हिस्सों में फलैग मार्च निकाल लोगों के मन में सुरक्षा की भावना को ओर भी पुख्ता किया गया। इस फलैग मार्च में स्थानीय पुलिस के साथ सी.आर.पी.एफ. , आई.आर.बी. , हरियाणा शस्त्र पुलिस और महिला पुलिस की कंपनियों ने भी भाग लिया।
उपायुक्त डा0 दहिया ने कहा कि जिले में फलैग मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य जनता के मन में सुरक्षा की भावना को मजबुत करना है। उन्होंने कहा कि जिला में धारा 144 के आदेश पारित कर दिए गए हैं, जिसके अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने साथ किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित हथियार नहीं ले जा सकते व बिना परमिशन के किसी भी प्रकार के जनसमूह को एकत्रित करना अथवा उसको संबोधित करना पूर्णतया बंद कर दिया गया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि देश का एक अच्छा नागरिक होने का परिचय देते हुए, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि आपके आस-पास कोई संदिग्ध गतिविधि नोटिस में आती है, तो उसके विषय में तुरंत 100 नम्बर पर फोन करके पुलिस कंट्रोल रूम को सुचित करें। इस विषय में आपकी पहचान को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। करनाल पुलिस प्रषासन आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव आपके साथ है।
इसके साथ ही उन्होंने मीडिया कर्मीयों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे भी लोगों को शांति व भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक करें।























