शाहजहांपुर – पुलिस चेकिंग अभियान तेज

0
170

नन्दलाल/ शाहजहांपुर – कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं । शाहजहांपुर में पूरे शहर मैं पुलिस की कई टीमों ने तिराहों और चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध वाहनों का चालान किया। पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को पकड़ कर थाने भिजवाया । इनमें से एक व्यक्ति के पास मादक पदार्थ बरामद हुआ है ।
दरअसल यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक बरेली के आदेश पर पूरे जिले में चलाया जा रहा है । जहां पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सीओ और थानाध्यक्ष संदिग्धों की तलाशी कर रहे हैं । शहर के लाल इमली चौराहा , खिरनी बाग चौराहा, अशफाक नगर चौराहा और केरु गंज सहित लगभग एक दर्जन जगहों पर पुलिस ने लोगों की गहन तलाशी ली । इस तलाशी से पुलिस का मकसद संदिग्ध लोगों को पकड़ना और अवैध असलहा ले जाने वाले बदमाशों को पकड़ना है । फिलहाल अचानक हुई पुलिस की गहन चेकिंग से हड़कंप मच गया । सुमित शुक्ला, सीओ का कहना है कि रोजाना इसी तरह रात में 9:00 बजे से 11:00 बजे तक लगातार गहन चेकिंग की जाएगी।