सरोवर नगरी को मिलेगी जाम से मुक्ति

0
157

कान्तापाल/ नैनीताल –  क्रिसमस और नव वर्ष पर भारी संख्या में वाहनों  के बढ़ते दबाव को कम करने और पर्यटकों की समस्याएं हल करने के साथ ही पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग ने टैक्सी टैवल्स एशोसिएशन के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्टी में जिले भर से आए टैक्सी चालको और प्रशासनिक अधिकारियों  ने शिरकत की। एसएसपी जन्मजेय खडुडी ने कहा सरोवर नगरी नैनीताल, हल्द्वानी,रामनगर सहित जनपद के लिए यातायात व्यवस्था के लिए योजना बनाई गई है ताकि यहा आने वाले पर्यटकों  को जाम से निजात मिल सके। वही एसएसपी ने सभी व्यवसाइयो से संयम बरतने को कहा है उन्होने कहा कि हुड़दंग करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ताकि शान्ति व्यवस्था बनी रही सभी को निर्देशित किया गया है वे कानून का उल्घंन न करे।
टैक्सी टैवल्स एशोसिएशन के अध्यक्ष नवीन जोशी ने कहा नैनीताल में जाम की समस्या से निपटने और यहा आने वाले पर्यटको की सुविधाओं  का ध्यान रखते हुए। प्रशासन को अपना सहयोग प्रदान करेगें ताकि सरोवर नगरी को जाम से निजात मिल सके।