करनाल – करनाल पुलिस ने घरौंडा के रहने वाले चार आरोपियों को नशीले पदार्थ हिरोइन के साथ गिरफ्तार किया है l पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में नशीला पदार्थ लेकर करनाल की तरफ आ रहे हैं तभी टीम ने ए.एस.आई. शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में अपनी टीम के साथ अनाज मंडी गेट के सामने सर्विस लाईन पर नाकाबंदी कर ली l
कुछ समय बाद एक गाड़ी स्विफट डिजायर आती नजर आई, जिसे पुलिस टीम ने बैरिगेट लगाकर रूकने का ईशारा किया। ड्राइवर ने बैरिगेट से कुछ दूर पहले अपनी गाड़ी को रोक लिया और सामने तैनात पुलिसकर्मियों को देख एक साथ अपनी गाड़ी के चारों दरवाजे खोल चार व्यक्तियों ने निकलकर भागने का प्रयास किया। किंतु उप-निरीक्षक दलबीर सिंह व उनकी टीम ने अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए, उन्हें काबू कर लिया गया। जिसपर पुलिस टीम द्वारा आरोपीयों की तलाशी ली गई और आरोपी विजय की जेब से एक काले रंग का पोलोथीन मिला, जिसे खोल कर चैक करने पर उसमें नशीला पदार्थ हिरोइन पाई गई। जिसका वजन 452 ग्राम है और अंतर्राष्ट्ीय स्तर पर जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो से ढ़ाई करोड़ रूपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि चारों आरोपियों किशोर कुमार पुत्र पवन कुमार वासी कोहन्ड थाना घरौंडा, विजय कुमार पुत्र राजबीर सिंह वासी अलीपुर खालसा थाना घरौंडा जो पी.जी.आई. रोहतक में बी.ए.एम.एस. फाईनल ईयर का विद्यार्थी है , राजेन्द्र पाल पुत्र नवाजा राम वासी कोहन्ड थाना घरौंडा और करतार सिंह पुत्र चानन राम वासी मुनक थाना घरौंडा को गिरफतार कर, नशीला पदार्थ हिरोइन व गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया गया और थाना शहर करनाल में इसके संबंध में धारा एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा नं0-240/09.03.18 दर्ज किया गया है ।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे हिरोइन की तस्करी का कार्य करते हैं और वे हिरोइन की यह खेप मध्य प्रदेष से लेकर आए थे, जिसकी स्पलाई उन्होंने कुरूक्षेत्र, शाहबाद और अंबाला के एरिया में करनी थी।

























