हरियाणा का बजट प्रदेश के हर व्यक्ति को देगा सौगात – कर्णदेव काम्बोज

0
190

करनाल – हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलें मंत्री कर्णदेव काम्बोज, घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण, असंध के विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क, नीलोखेडी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने प्रदेश सरकार के आम बजट को जनहितकारी बताया और कहा कि यह बजट प्रदेश के इतिहास में विकास के मामले में मिल का पत्थर  साबित होगा।  बजट में सरकार द्वारा आम आदमी के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। सरकार द्वारा करीब 1 लाख 15 हजार करोड का बजट पेश किया है जोकि हरियाणा के इतिहास में अब तक का सबसे बडा बजट है। इस बजट में हरियाणा सरकार ने पहली बार रेलवे का भी जोडा है।
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस वर्ष जो बजट पेश किया है, वो प्रदेश के किसानों, व्यापारियों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों तथा हर वर्ग के लोगों के लिए लाभ दायक रहेगा। सरकार द्वारा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत जरूरतों एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर लोगों तक पहुंचाने के लिए सम्बन्धित विभागों के बजट में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है।  इस बजट से विरोधी पक्ष को करारा जवाब मिलेगा जो आए दिन भाजपा सरकार पर विकास के मामले में अनाप-सनाप आरोप लगाते थे।
घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने प्रदेश सरकार के बजट का स्वागत किया और कहा कि बजट से प्रत्येक वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा सडक़ तंत्र को मजबूत बनाने तथा सडकों की मरम्मत व नई सडक़ों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग व मार्किंटिंग बोर्ड का बजट बढ़ाकर एक सहरानीय काम किया है। मजबूत सडक़ तंत्र के कारण ही प्रदेश के विकास की झलक दिखाई देती है।
असंध के विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि हरियाणा सरकार का बजट ग्रामीण विकास की गति को आगे बढ़ाने वाला है। निसंदेह बजट से हर गांव में विकास कार्य नजर आएगे और ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर बदली-बदली नजर आएगी। गांव का विकास होगा तो प्रदेश बदलेगा और प्रदेश का विकास होगा तो देश खुशहाल व समृद्ध बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में महिलाओं की सुरक्षा, रक्षा तथा उनके हितों का पूरा ध्यान रखा है ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढे। देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
नीलोखेडी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने बजट का स्वागत किया और कहा कि अनुसूचित जाति, पिछडा वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है सरकार द्वारा पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक वृद्धि की है। बजट में आम लोगों का ध्यान रखा गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा गरीब आदमी के लिए चलाई गई योजनाओं के लिए भी बजट को बढ़ाया गया है। इस बजट से विपक्ष को बोलने का मौका नही मिलेगा और प्रदेश के लोगों के लिए यह बजट नई सौगात लाएगा।