चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के पांव पूरे योग के समय डगमगाते रहे

0
279

जयपुर – योग दिवस पर प्रदेशभर में योग-ध्यान के आयोजनों में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया। यहां प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम में सीएम वसुंधरा राजे समेत कई मंत्रियों, प्रमुख लोगों और प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यहां सीएम वसुंधरा राजे और चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ के बीच एक ऐसा वाकया हो गया कि फिर पूरे योग के समय सराफ के पांव डगमगाते रहे। सीएम वसुंधरा राजे के साथ प्रदेश भर के प्रमुख लोग और राजधानी के बड़ी संख्या में लोगों ने यहां एसएमएस स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सीएम राजे के एक ओर मंत्री कालीचरण सराफ और दूसरी ओर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी थे। सभी योग की अलग-अलग मुद्राएं कर रहे थइसी दौरान एक अभ्यास के दौरान कालीचरण सराफ का हाथ सीएम वसुंधरा राजे के हाथ से टच हो गया। इससे गुस्साई वसुंधरा राजे ने सराफ की ओर एकदम से इस तरह देखा कि मंत्री घबरा गए। जैसे ही हाथ टच हुआ, कालीचरण सराफ ने अपना हाथ नीचे कर लिया। इसके बाद सीएम की गुस्साई निगाहें सराफ की ओर पड़ीं।