नैनीताल – डीएसबी छात्र संघ चुनाव

0
138

कान्तापाल/नैनीताल – कुमाऊं यूनिवर्सिटी के डीएसबी परिसर में आज छात्र संघ चुनाव है,डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को छात्रों की आम सभा आयोजित की गई थी, इसमें प्रत्याशियों ने परिसर की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। उम्मीदवारों ने पुस्तकालय शौचालय शिक्षकों की कमी समेत अन्य मुद्दों पर विचार रखे। परिसर में चुनाव के चलते धारा 144 लागू कर दी गई है।

आज  6 पदों पर 16 प्रत्याशियों के लिए 5485 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। मतदान के लिए परिसर में कुल 16 बूथ बनाए गए हैं. डीएसबी परिसर में परिसर नैनीताल में छात्रसंघ चुनाव आज हो रहा है इससे पहले परिसर निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था और बैठक में तय किया गया था कि डीएसबी परिसर में नामाकंन पत्रों की बिक्री 22 सितंबर को हुईथी.23 सितंबर को नामाकंन कराए गए । इसी दिन नाम वापस लिए गए .और 23 को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई  25 सितंबर को 11 बजे से कला संकाय परिसर में छात्रों की आम सभा  थी  परिसर में आज  26 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से मतदान कराया जा रहा है फिलहाल शांति पूर्ण चल रहा है मतदान चुनाव में प्रमुख रूप से एबीवीपी और एन एस यु आई के प्रत्याशी मैदान में हैं और देर शाम तक मतदान के परिणाम भी आ जाएगे।