कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल बैंक द्वारा कार्पोरेट सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत नगर पालिका स्कूल के छोटे बच्चो को ठंड से बचाने के लिए गर्म ब्लेजर बांटे गए। नगर पालिका स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे पढ़ते है इन दिनों नैनीताल में कपकपाती ठंड पड़ रही है। ठंड को देखते हुए नैनीताल बैंक ने स्कूली बच्चों को ब्लेजर बांटे। बैंक के चेयरमैन में बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को कपकपाती ठंड से बचाए जाने के साथ ही उनकी आर्थिक मदद भी हो जाती है और उनका मनोबल भी बढ़ता है। बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बताया कि नैनीताल बैंक कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत पहले भी ऐसे कार्यक्रम करते आया है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम करते रहेगा।

























