पानीपत पुलिस द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक नियमों के बारे में किया गया जागरूक

0
211

सुमित/ पानीपत –  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सप्ताह के दूसरे दिन जिला मे बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह ने शहर मे विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियमों की पालना करने वाले वाहन चालकों को फूल देकर प्रोत्साहित किया व उल्लघना करने वाले वाहन चालकों के चालान कर उन्हे ट्रैफिक नियम बारे जानकारी देकर भविष्य़ मे ट्रैफिक नियम अपनाने बारे सलाह दी ।  23 से 30 अप्रैल तक पूरे भारत वर्ष मे राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सप्ताह के रूप मे मनाया जा रहा है ।

बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसो को रोकने के लिए सरकार द्वारा प्रति वर्ष समय-समय पर विभिन्न प्रकार के अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जाता है । आमजन को ट्रैफिक नियमो बारे ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर सड़क हादसो पर अंकुश लगाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह को राष्ट्रीय सडक सुरक्षा जीवन रक्षा सप्ताह के रूप मे मनाया जा रहा है । इस अभियान का मुख्य उदेश्य प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करके 2018 मे जीरो पर लाना है । उन्हानें बताया कि हमारे देश मे प्रतिदिन सडक हादसों मे बहुत सारे लोगो की मौत  हो जाती है और काफी संख्या में लोग गम्भीर रूप से घायल हो जाते है इनमे से काफी सारे हादसे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण घटित हो जाते है ।  परिवार के किसी एक भी सदस्य की सडक हादसे मे मोत हो जाती है तो परिवार के अन्य सदस्य जिंदगी भर उसकी भरपाई नही कर पाते इसलिए वाहन चलाते समय ट्रैफिक के सभी नियमो की पालना करनी चाहिए । गाड़ी चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करना चाहिए, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग ना करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं , वाहन चलाते समय रेड लाईट जम्प ना करे, रॉग साईड वाहन न चलाए, प्रैशर हॉर्न का प्रयोग ना करे, तय गति सीमा अनुसार ही वाहन चलाएं , बगैर ड्राईविगं लाईसैंस के वाहन न चलाएं इसके अलावा वाहन चलाते समय ट्रैफिक के सभी नियमो की पालना करें ।

उन्होने बताया कि राष्ट्रीय सडक सुरक्षा जीवन रक्षा सप्ताह के तहत जिला पानीपत मे 23 अप्रैल से 30 तक जिला मे विभिन्न स्थानों पर प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर जिला ट्रैफिक पुलिस द्वारा आमजन को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाऐगा व  ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना कर वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के चालान भी किए जाएगें ।

राष्ट्रीय सडक सुरक्षा जीवन रक्षा सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को जीटी रोड पर वेद नर्सिग कालेज के सामने, गोहाना मोड, संजय चैक, रेड लाईट, सनोली रोड, तहसील कैम्प कट,जिला लघु सचिवालय के सामने व रेलवे रोड पर ट्रैफिक नियमों की पालना करते पाए गए वाहन चालकों को फूल देकर प्रोत्साहित किया व उल्लघना करने वाले वाहन चालकों के चालान कर उन्हे ट्रैफिक नियम बारे जानकारी देकर भविष्य़ मे ट्रैफिक नियम अपनाने बारे सलाह दी । बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला मे यह अभियान 30 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा ।