नन्दलाल /शाहजहांपुर – शराब तस्करी के मामले में होली से पहले ही शाहजहांपुर क्राईम ब्रान्च को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां क्राईम ब्रान्च ने 185 पेटी हरियाणा मेड अंग्रेजी शराब बरामद की है जिसकी कीमत लगभग आठ लाख बताई गई हैं। पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को भी गिरफतार किया है। फिल्हाल पुलिस का शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। दरअसल क्राईम ब्रान्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना कांट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर क्राईम ब्रान्च ने कांट पुलिस के साथ पिपरौला के पास के पास से एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी जिसमें तस्करी के लिए शराब ले जाई जा रही थी।
टीम ने ट्रैक्टर ट्राली से 185 पेटी शराब बरामद की जिसकी कीमत लगभग आठ लाख आंकी गई है। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफतार किया है। पुलिस की माने तो पकड़े गये तस्कर गुडडू, मृदुल और सनी पिछले लम्बे समय से अंगे्रजी शराब की तस्करी ले लगे है जो हरियाणा से शराब लाकर यहां उसे रिफिल करने के लिए उसमे पानी मिलाकर उसे बेचते थे। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के पास से बोतलों के ढक्क्न और स्टीकर भी बरामद किये है। फिल्हाल पुलिस होली से पहले इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है। दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर का कहना है कि उनका ये अभियान लगातार जारी रहेगा।


























