इंद्री – हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता मामले मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन्द्री क्षेत्र में करोडो रूपये की विकास कार्याे की जो सौगात दी है, यह सभी योजनाए इन्द्री के विकास में मील का पत्थर साबित होगीं। उन्होने कहा कि गत दिवस इन्द्री अनाज मंडी में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इंद्री हलके के लिए विकास कार्यो का पिटारा खोल दिया। इतना ही नही नई योजना पोंड अथॉरिटी आफ हरियाणा की शुरूआत भी इंद्री ब्लॉक से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की गई। इस योजना के तहत तालाबों का पानी बदलने, तालाबों की खुदाई व मुरम्मत का कार्य करवाया जाएगा तथा टयूबवैल संचालन के लिए सोलर लाइट की व्यवस्था का कार्य करवाया जाएगा। इस वर्ष इंद्री के 85 पंचायतों में थ्री व फाइव पाउंड का कार्य करवाया जाएगा और अगले वर्ष से यह योजना पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी। इतना ही नही इंद्री की ग्राम पंचायतों के लिए 10 करोड़ व नगरपालिका के लिए 2 करोड़ रूपये देने की घोषणा की और शहीद उधम सिंह राजकीय कालेज में लाइब्रेरी, कैंटीन, सडक़ की पगडंडी का कार्य करवाने के साथ-साथ चार नई सडक़ों की भी मंजूरी दी। इंद्री हलके में महिला कालेज बनवाने का भी आश्वासन दिया, भारी जनसमूह को देखकर मुख्यमंत्री गदगद हुए और उन्होंने सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। यह मुख्यमंत्री का इन्द्री क्षेत्र के लोगों के प्रति अपनापन है और तीन साल में चार बार इन्द्री क्षेत्र में आ चुके है जबकि विपक्ष के मुख्यमंत्री केवल चुनाव के दिनो मेंं ही सत्ता सुख के लिए वोट मांगने के लिए विधान सभा क्षेत्र में आते थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सभी 90 विधान क्षेत्रो का दौरा किया जा चुक ा है और हर क्षेत्र में करोडो रूपयो की सौगात दी है।
मंत्री ने उन्होंने विकास कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने से पूर्व इंद्र्री क्षेत्र की हालत खराब थी। कोई मुख्यमंत्री इस हलके की ओर ध्यान नही देता था, लेकिन जब से भाजपा सरकार बनी है तब से इंद्री की तस्वीर पूरी तरह बदली-बदली नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीहै। मुख्यमंत्री से आज तक जो भी इंद्री के विकास के लिए मांगा है,उन्होंने बिना किसी संकोच के पूरा किया है। उन्होंने इंद्री के लोगों से आश्वासन दिलाया कि आने वाले समय में जो भी विकास कार्य इदं्री को आगे बढ़ाने के लिए रह गए है,उन्हें भी मुख्यमंत्री के सहयोग से पूरा किया जाएगा। मंत्री कांबोज ने भारी जनसभा का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल तीन दिन के नोटिस पर रखा गया और क्षेत्र के लोगों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह था।
इस मौके पर जगदीश गोयल, रघबीर बतान, रणबीर गोयत,इंद्री के मंडलाध्यक्ष अमनदीप सिंह विर्क,नंदलाल पांचाल,कमलजीत मढान,भाजपा युवा मौर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास काम्बोज,सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज काम्बोज,जिला परिषद के सदस्य राजिन्द्र काम्बोज,संदीप काम्बोज,डा०अनिल बबली काम्बोज,महेन्द्र तोमर, ओबीसी मौर्चा के जिलाध्यक्ष महम सिंह धीमान, सरपंच रणबीर काम्बोज,सुनील खेड़ा,ईलम सिंह,ओमप्रकाश सैनी,चरणजीत सिंह,रामकुमार सिंहमार,सतीश पोसवाल,नरेश सैनी,सेठपाल मुखाला, राकेश गुढा, राकेश कालरा, सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


























