अजमेर – डेढ लाख की जुआ राशि समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

0
168

किशोर सिंह /अजमेर – जिले की चार थाना पुलिस ने मिल कर सयुंक्त रुप से कार्यवाही  करते हुए  बीती रात पीपरोली गांव जाने वाले कच्चे मार्ग पर कारों की रोशनी में ताश पत्ती से जुआ खेलते हुय्ो आठ जनों को पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस ने जुआरियो के कब्जे से ताश पत्ती समेत एक लाख 50 हजार तीन सौ रूपए भी बरामद किये  है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि मुखबिर से ईत्तला मिली थी कि पीपरोली गांव में जाने वाले कच्चे मार्ग पर भैरू जी मंदिर के पास तीन चार कारों की रोशन में कुछ युवक  हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। उक्त  सूचना पर जिला पुलिस के निर्देश पर केकडी सीओ राकेश पाल सिंह, नसीराबाद सदर थानाधिकारी रामवतार ताखर, सीआई सिद्धार्थ  प्रजापत, सहायक  उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, मदन लाल, शिवराज, हसंराज, नवल सिंह ओमसिंह व सरवाड थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने मय   जाप्ता द्वारा ग्राम पीपरोली में रात्रि के समय  दबिश दी गई, जहां पीपरोली जाने वाले कच्चे रास्ते पर भैरुजी के स्थान की आड मे तीन गाड़ियों की लाईटो की रोशनी मे ताश पत्ती से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए  को घेरा देकर घीसालाल मेघवंशी निवासी पीपरोली खेडा, प्रहलाद सिंह राजपूत निवासी पीपरोली, भरत सिंह रावत निवासी पर्बतपुर अजमेर, जयेन्द्र  सिंह राजपुत निवासी फायसागर  रोड अजमेर, सलीमुद्दीन मुसलमान निवासी खादिम मोहल्ला दरगाह बाजार  अजमेर, भंवरलाल माली निवासी पीपरोली, मंसूद निवासी लोंगिया  मोहल्ला अजमेर व ताबिस चिश्ती निवासी कुरान मंजिल खादिम मौहल्ला अजमेर,  मजीबद्दुल्ला निवासी सूरतराम का चोक लाखन कोटडी अजमेर को गिरफ्तार  करके उनके कब्जे से  एक लाख पचास हजार तीन सौ रूपए व एक पत्ती समेत तीन वाहन एमवी एक्ट में तथा धारा 207 में जब्त करके कार्यवाही  शुरु की  है।