किशोर सिंह /अजमेर – अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक महेन्द्र जोशी ने गुरूवार को प्रातः ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत की तथा देश में अमन चैन, सुख समृद्धि एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की कामयाबी की दुआ की।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि महेन्द्र जोशी सेवादल पदाधिकारियों के साथ दरगाह शरीफ पहुंचे , जहाॅं उन्होने ख्वाजा साहब की मजार पर मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश किये , उन्होने जहाॅं देश में अमन चैन एवं कांग्रेस की कामयाबी की दुआ की वही लोकसभा व विधानसभा के हो रहे उप चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदवारो के विजयी होने की दुआ की। चादर पेश करने से पूर्व जोशी व अन्य सेवादल पदाधिकारियों ने ख्वाजा साहब की दरगाह में कव्वाली भी सुनी, इस अवसर पर कव्वालो द्वारा पेश की गई। जोशी व अन्य सेवादल पदाधिकारियों को एस.एफ. हसन चिश्ती ने जियारत कराई तथा सभी की दस्तारबन्दी भी की।
इसके पश्चात् जोशी व अन्य सेवादल पदाधिकारी विजयनगर पहुंचे जहाॅं उन्होने कांग्रेस चुनाव कार्यलय का उद्घाटन किया एवं उपस्थित कांग्रेसजनो व सेवादल पदाधिकारियों को सम्बोधित किया ।
दोपहर में रेल मार्ग से जोशी ने दिल्ली के लिए प्रस्थान किया । दिल्ली प्रस्थान से पूर्व अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारिय्ाों ने जिला मुख्य संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में जोशी का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस अवसर पर जोशी के साथ कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठक व राजस्थान के प्रभारी रामजीलाल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक, अति. मुख्य संगठक हेमसिंह शेखावत, हुल्लास चन्द भुतडा, प्रदेश संगठक राजेश सारस्वत, देवेन्द्र य्ाादव, महेन्द्र सिंह खेडी, प्रदेश संगठन मंत्राी देशबन्धु, अजमेर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल, जैसलमेर जिला मुख्य संगठक खटटन खान, जिला संगठक हुमायुँ खान सहित कई सेवादल पदाधिकारी दरगाह जियारत करने वालो में शामिल थे।

























