किशोर सिंह / अजमेर – साधुओं की आड़ में शैतानों का मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा अजमेर में एक बार फिर एक ऐसा मामला सामने आया जिसने साधु के भेष में एक शैतान को सामने लाकर खड़ा किया है। मामला है अलवर गेट थाने का जहां पर एक 7 साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है धार्मिक स्थलों पर धर्म की आड़ में ढोंगी और पाखंडी साधुओं के द्वारा बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही ताजा मामला एक बार फिर से अजमेर में सामने आया है जहां पर अलवर गेट थाना इलाके के कल्याणपुरा गांव में एक मंदिर के पुजारी के द्वारा 7 साल की बच्ची के साथ अनैतिक हरकतें करने का मामला है पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश का रहने वाला बाबा शिवानंद उर्फ बलवंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
पुलिस के अनुसार इस पाखंडी और ढोंगी साधु ने एक 7 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की वह तो गनीमत रही समय रहते पीड़ित बच्ची का पिता मौके पर पहुंच गया जिसके कारण एक बड़ी अनहोनी घटना होने से बच गई फिलहाल पुलिस ने इस शैतान को गिरफ्तार कर लिया है और इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


























