किशोर सिंह / अजमेर,- स्टेशन रोड पर सूर्य शक्ति होटल में वेटर का काम करने वाले युवक की बीती रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। क्लाॅक टावर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मौत के कारणों का पता लगाने के लिया अनुसंधान शुरु कर दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सायदावेद पहाडी,अलवर निवासी राजेश पुत्रा प्रहलाद पिछले पांच माह से स्टेशन रोड स्थित होटल सूर्य शक्ति में वेटर की नौकरी कर रहा था, कल रात उसकी अचानक तबियत बिगडने से होटल मालिक उसे उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल ले गया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित करके शव को अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करा दिया और क्लाॅक टावर थाना पुलिस को सूचित कर दिया । बुधवार सुबह क्लाॅक टावर थाना पुलिस ने अलवर से मृतक राजेश के परिजन को अजमेर बुलवा लिया और परिजन की प्रार्थना पर मृतक राजेश के शव को बगैर पोस्टमार्टम के परिजन को सौंप दिया ।
पुलिस का कहना है कि परिजन के अनुसार बीती रात को राजेश के सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके कारण होटल के अअन्य कर्मचारी व होटल मालिक उसे अस्पताल ले गए थे। परिजन के अनुसार राजेश की मौत हार्ट अटैक से हुई है जिसके कारण वे पुलिस कार्यवाही हीं कराना चाहते थे। अस्पताल की मोर्चरी से मृतक के परिजन राजेश के शव को आवश्यक पुलिस कार्यवाही के बाद बगैर पोस्टमार्टम कराए शव लेकर अलवर के लिए रवाना हो गए।


























