अजमेर -शहर की मुख्य सड़कों व दीवारों पर रंग लहर के तहत पेंटिंग का आयोजन

0
134

किशोर सिंह / अजमेर – अजमेर नगर निगम के द्वारा आज शहर की दीवारों को साफ सुंदर के साथ-साथ वॉल पेंटिंग से सुसज्जित कर सुंदर बनाने का काम शुरू कर दिया है जिसके तहत अजमेर स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड एक शहर की मुख्य सड़कों के सहारे बनी दीवारों पर रंग लहर कार्यक्रम के तहत पेंटिंग कराने का काम आज से शुरु किया गया है l

लोक कला संस्थान के संजय सेठी ने जानकारी देते हुए बताया की रंग लहर कार्यक्रम के तहत शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रथम चरण में सावित्री स्कूल के बाहर की दीवार  पर वॉल पेंटिंग की जा रही है जिसके थीम शेड्स ऑफ वूमेन के आधार पर रखी गई है l  इसके बाद पटेल स्टेडियम पुराने लोक सेवा आयोग भवन प्रेशर की दीवार और अगर वाली स्कूल की दीवार  चैलेंज चिकित्सालय की दीवार  पर भी अत्याधुनिक तरीके से कलात्मक पेंटिंग का काम शुरू किया जाएगा l  इस पेंटिंग को दीवारों पर उतरने के पीछे जिला प्रशासन का मकसद है कि जो भी पर्यटक अजमेर शहर में आता है उसको नात शरीफ शहर की सड़के साफ-सुथरी नजर आए बल्कि शहर की प्रमुख दीवारों पर उकेरी गई कलात्मक पेंटिंग को देखकर अजमेर आने वाला पर्यटक एक सुंदर यादों को अपने साथ साथ जो कर अपने साथ ले जाए इसी उद्देश्य को लेकर आप से शहर की प्रमुख दीवारों पर पेंटिंग करने का काम शुरू किया गया है l