किशोर सिंह / अजमेर – मौसम में आ रहे बदलाव और बारिश के बाद अगस्त महीने में लगातार तेजी से स्वाइन फ्लू के मरीज सामने रहे हैं। मंगलवार को भी किशनगढ़ की रहने वाली एक स्वाइन फ्लू पॉजिटिव महिला को जेएलएन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
अजमेर जिले में बदलते मोसम के चलते स्वाइन फ्लू के मरीजो में तेजी से इजाफा हो रहा है , अजमेर जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के पोजेटिव मरीजो का आंकड़ा 44 पहुंच गया है। जबकि इस जानलेवा वायरस से अजमेर जिले में अब तक पांच मरीजों की मौत भी हो चुकी है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी ने बताया कि नया बाजार निवासी 63 वर्षीय वृद्धा को जुकाम एवं बुखार हाेने पर दिखाया गया था। जहां उसे स्वाइन फ्लू संदिग्ध मानते हुए उसके स्वाब की जांच की गई। महिला रोगी यह रिपोर्ट पोजेटिव आई है। सबसे अधिक मरीज शहरी क्षेत्रों से रहे हैं। इधर, जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।


























