इन्द्री – सम्पर्क फार समर्थन अभियान के तहत करीब आधा दर्जन गांव का मंत्री ने दौरा किया

0
177
इन्द्री –  हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने सम्पर्क फार समर्थन अभियान के तहत करीब आधा दर्जन गांव का दौरा करके कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना ,प्रचार सामग्री बांटी और आम लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने गांव चौरा खालसा में बीसी चौपाल के निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की राशि देने की भी घोषणा की ।
मंत्री काम्बोज ने सम्पर्क फार समर्थन अभियान के तहत गांव चौरा में उपस्थित लोगों को सम्बोधिंत करते हुए कहा कि वर्तमान भारत सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में नई-नई विकासात्मक परियोजनाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाएं लागु करके देश के लिए तरक्की के नए दवार खोले हैं,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में भारत देश का नाम ऊंचा किया है। इसी प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी विकास के  मामले में प्रदेश की तस्वीर बदली है, हरियाणा विकास के मामले में अग्रणी राज्य बना हुआ है। सरकार की योजनाओं एवं परियोजनाओं का जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष पार्टी के लोगों के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है,जनता सब जानती है कि पिछली सरकार ने 10 साल के दौरान क्या काम किया है और वर्तमान सरकार ने अपने 4 साल में देश के लिए क्या कुछ करके दिखाया है। यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को अवगत करवाना चाहिए तथा विपक्ष के लोगों को करारा जवाब दें।
सम्पर्क फार समर्थन अभियान के अन्तर्गत मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने इन्द्री विधान सभा क्षेत्र के गांव चौरा  में दौरे के दौरान बलविन्द्र, बलजिन्द्र सिंह काम्बोज, सचिन, जयसिंह सैनी, नरेश सैनी तथा हरदीप के घर पहुंचे और कार्यकर्ताओं की बात सुनी तथा फीड बैक ली । इसके बाद घीड गांव में जयसिंह काम्बोज, ईश्वर काम्बोज, लीलू राम काम्बोज, रणजीत काम्बोज, नरेश पंच वाल्मीकि, सरपंच अनिल गम्भीर घर पहुंचे और सरकार की 4 साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने बडा गांव में चरण सिंह राणा, रामकुमार सैनी, मुकेश वाल्मीकि, साहब सिंह, डा० पवन, किरणपाल राणा, रामचन्द्र, संत लाल, रामनाथ, ढोंकल,गांव मैनवती व नेवल में सतीश राणा, राजेश काम्बोज, विजय काम्बोज, आंकित, राकेश, दर्शन, वरामसिंह के घर पहुंचे और कार्यकर्ता का हाल चाल जाना और उनसे सीधा संवाद करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दें।
मंत्री ने कहा कि सम्पर्क फार समर्थन अभियान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सोच का परिणाम है कि अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाल चाल जाना जाए और सरकार की कार गुजारी की फीड बैक ली जाए तथा पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को जोडा जाए। इस अभियान के सकरात्मक परिणाम मिल रहे है और पार्टी कार्यकर्ताओं की संख्या निरंतर बढ रही है। इस दौरे के दौरान कुंजपुरा मंडल के अध्यक्ष नंदलाल पांचाल, सोहनसिंह राणा, मास्टर राजेन्द्र राणा, चेयरमैन ईलम सिंह, सजीव सैनी, प्रदीप व विजय पाल मोदीपुर, गुलशन अरोडा, मनोज सेतिया तथा बलजिन्द्र रींडल आदि उपस्थित थे।