करनाल -करनाल में नांदेड़ से आये परिवार के 5 सदस्य कोरोना पोजिटिव 

0
101

करनाल- करनाल में कोरोना वायरस के पांच और पोजिटिव  केस सामने आए है। ये सभी तरावड़ी के गांव पधाना के रहने वाले है, जो नांदेड साहिब से लौटे थे। अब इन सभी को शाहबाद के आदेश अस्पताल में भेजा जाएगा। इससे पहले उतम नगर से एक केस मिला था, जबकि करनाल में परसो भी कोरोना वायरस के दो पोजिटिव केस मिले थे। जिनमें एक रामनगर से एक तथा पृथ्वी विहार के एक सब्जी विक्रेता का कोरोना पोजिटिव मिला था। इनके परिवार और सम्पर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन कर लिया गया है l अब करनाल में कोरोना पॉज़िटिव की संख्या 8 हो गई है , इसमें सभी बाहर से आने वाले ही हैं l