करनाल – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीबों के लिए आरोग्य कवच – मंत्री कर्णदेव काम्बोज

0
299
करनाल –  हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब लोगो के लिए आरोग्य कवच साबित हो रही है,जिसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी व प्राईवेट पैनल के अस्पतालों मे गंभीर बीमारियों के निशुल्क ईलाज के लिए हर साल 5 लाख रूपये तक  की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो रही है। गरीब लोगों के बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए यह योजना विश्व में अब तक की सबसे बडी स्वास्थ्य योजना है।
मंत्री काम्बोज शुक्रवार को करनाल के रेड कारपेट में आयोजित बीजेपी हरियाणा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारणी के बाद मीडिया से बातचीत क र रहे थे। उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सामाजिक, आर्थिक  जातिगत जनगणना-2011 के सर्वे के अनुसार हरियाणा के 17 लाख 50 हजार परिवारो को लाभ मिलेगा अर्थात इस इस सर्वे की 8 श्रेणीयों के 80 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 72 नागरिक अस्पताल 158 प्राईवेट अस्पाल आयुष्मान योजना से जुड गए है और इन अस्पतालों में 184 प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र लगाए गये है जो इस योजना के लाभपात्रों को ईलाज की सभी सेवाएं उपलब्ध करवाने में मदद कर रहे हैं। काम्बोज ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार महिलओं के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है, जिनसे महिलाएं सशक्त हुई हैं। उत्पीडऩ के मामलों को महिलाएं बताने में पहले संक ोच करती थी लेकिन जब से जिला मुख्यालय पर महिला थाने खुले हैं, तब से उनके शोषण पर रोक लगी है और उन्हे न्याय मिलना शुरू हो गया है।
मंत्री  ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जितना हक पुरूष का है, उतना ही हक महिलाओं का है। बीजेपी में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है ताकि महिलाएं संगठन में भी आगे बढकर कार्य कर सके। उन्होंने प्रदेश के कोने-कोने से आई महिला मोर्चा के सभी सदस्यों का करनाल के पावन धरा पर अभिनन्दन किया।