करनाल – मीडिया से माफी नहीं मांगी तो कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : पुनिया

0
385
करनाल – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पुनिया ने कहा है कि इनैलो नेता तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला का मीडिया के प्रति दुव्र्यवहार अशोभनीय है। विपक्ष के नेता को यह सब शोभा नहीं देता। मीडिया से दुव्र्यवहार करने की बजाए उसका आदर करना चाहिए। क्योंकि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। उन्होंने कहा कि जिन पत्रकारों को इनैलो नेता अभय चौटाला ने दुव्र्यवहार किया है। उनके साथ कांग्रेस खड़ी हुई है। कांग्रेस उनका बाल बांका भी नहीं होने देगी। पुनिया ने इनैलो नेता अभय चौटाला से मीडिया पर्सन के प्रति दुव्र्यवहार के लिए माफी मांगने की अपील की है। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो कांग्रेस अभय चौटाला के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा मीडिया का सम्मान करती है और कांग्रेस ने हमेशा मीडिया को सम्मान दिया है और कई पत्रकारों को सम्मानित भी किया है।
फोटो – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज पुनिया।