करनाल – योग में समूची मानवता को एक जुट करने की अद्भूत शक्ति: मंत्री कर्णदेव काम्बोज

0
321
करनाल – हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाने का मूल मंत्र है, योग करने से नकारात्मक  सोच में बदलाव आता है। योग में समूची मानवता को एक जुट करने की अद्भूत शक्ति है, योग हमें अपनी महान संस्कृति और परम्पराओं से जोड़ता है, जब योग जीवन का हिस्सा हो जाता है तो आयु, विद्या, यश और बल एक साथ बढऩे लगते हैं।
मंत्री कर्णदेव काम्बोज वीरवार को स्थानीय अनाज मंडी में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर मंत्री ने अपने उदबोधन से योग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।  उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन परम्परा का अमूल्य उपहार है। योग मनुष्य के मन, शरीर और विचार को शुद्ध करता है तथा व्यक्ति और प्रकृति के बीच सामंजस्य बनाता है। उन्होंने कहा कि योग गुरू स्वामी रामदेव ने योग के क्षेत्र में पूरी दुनिया में क्रांति लाई है और मनुष्य को स्वास्थ्य व ऊर्जावान बनाने के लिए यह क्रांति इस युग में जरूरी भी थी। उन्होंने कहा कि अस्वास्थ्य के कारण करोडो रूपए का बजट लोगों का बीमारियों पर खर्च हो रहा है, इससे बचने के लिए योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व योगमय हो रहा है, इस बात का श्रेय हमारे कर्मयोगी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। उन्होंने सदियों से भारत की पहचान रही योग विद्या को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुन: जीवित किया है। संयुक्त राष्ट्र की महासभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पहले भाषण में योग दिवस मनाने की जोरदार पैरवी की थी, उस समय 177 देशों ने उनके प्रस्ताव का समर्थन किया था। परिणाम स्वरूप पूरी दुनिया 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप ें मना रही है, जिनमे कई मुस्लिम देश भी शामिल हैं।
मंत्री  ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा योग को बढ़ावा देने के उद्धेश्य से योग एवं व्यायामशाला नामक एक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत सभी गांवो और शहरों की बस्तियों में योगशालाऐं खोली जा रही हैं। इसके अलावा गांव-गांव में खेल स्टेडियम भी बनाए जा रहे हैं ताकि खिलाडिय़ों को गांव में ही अच्छी खेल सुविधाएं मिलें और वे देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मैडल लेकर आएं।
उपायुक्त डा० आदित्य दहिया ने मुख्य अतिथि मंत्री कर्णदेव काम्बोज का अपने  उदबोधन के माध्यम से स्वागत करते हुए कहा कि निरोग रहने के लिए योग जरूरी है, हमें योग से निरंतर जुडे रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस देश का व्यक्ति स्वास्थ्य होगा वहीं देश आगे बढेगा। योग एक ऐसी विद्या है जो शरीर को तो स्वास्थ्य रखता ही है, मन को भी संतुलित बनाए रखता है। इस अवसर पर उपायुक्त ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न व साल भेट कर समान्नित किया।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री हरियाणा शशी पाल मेहत्ता, मार्किट  कमेटी करनाल के चेयरमैन जयपाल शर्मा, कुंजपुरा मार्किट कमेटी के चेयरमैन ईलम सिंह, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो० विरेन्द्र चौहान, शमशेर सिंह नैन, जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा० आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक एस.एस. भोरिया, ए.डी.सी निशान्त कुमार यादव, नगराधीश ईशा काम्बोज, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनू राम बाजवा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी राजबीर लाग्ंयान, डा. नरेेश, डा. नीतिन, पंतजलि की ओर से योग शिक्षक सूर्य देव, नरेश कुमार, ऊषा लाठर, दिनेश, सुदेश, केहर सिंह, सचिन, सुनील, मुकेश, केहर सिंह चौपडा सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरूष योग साधको ने योग क्रियाएं की  ।