Karnal, करनाल – राष्ट्र निर्माण के लिए चरित्र निर्माण और चरित्र निर्माण के लिए संस्कार की आवश्यकता : हरविंद्र कल्याण

0
281

करनाल – समाज को एकता, आपसी भाईचारे व सामाजिक समरसता को बरकार रखने में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को अपना सकारात्मक सहयोग देना चाहिए। आज समाज को जोडऩे वाले कम तोडऩे वाले ज्यादा है। समाज आपसी ताने-बाने को छोडक़र पटरी से उतरने की कोशिश करता है तो मीडिया का दायित्व होना चाहिए कि उसको पटरी पर लेकर आए ये विचार अपने संबोधन में हैफेड के चैयरमेन और घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण ने रखे। इंडियन मीडिया सेंटर द्वारा आयोजित डीएवी पीजी कॉलेज में सामाजिक समरसता संदेश यात्रा में हरियाणा के लगभग 20 महाविद्यालयों से 150 लड़कियों का दल पंहुचा। उन्होंने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कहा कि हमे देश के विकास में भागीदार बनना है तो समरसता ऊपर से नहीं बल्कि नीचे से होना जरूरी है, विभिन्न विषयों की छात्राओं का इकट्ठे होकर ऐसा कार्य करना ही अपने आप में समरसता है , यह यात्रा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से शुरू होकर हरियाणाा के सभी जिलों में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए लोगों को जागरुक कर रही हैं। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मैं इन बेटियों को शुभकामनाएं देता हूं कि समरसता यात्रा का ये संदेश केवल यात्रा तक सीमित न रहकर सबकी जीवन यात्रा में साथ चले ,जो बिखरे हुए समाज को सही दिशा में लाने के लिये लिए अच्छा संदेश है l ये बेटियां इस यात्रा के माध्यम से बीमार समाज की मदद कर रही हैं l उन्होने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए चरित्र निर्माण और चरित्र निर्माण के लिए संस्कार की आवश्यकता है। कल्याण ने मीडिया को भी नकारात्मक खबरें ज्यादा करने की बजाए समाज के भले के लिए सकारात्मक खबरें ज्यादा करने की सलाह दी l

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि हमे जाति-पाति से उपर उठकर अपने देश के बारे में सोचना चाहिए। चुनाव के समय भी हमें जाति विशेष में न बंटकर ईमानदार और स्वच्छ छवि के नेता को अपना वोट देना चाहिए जो देश के विकास में अपना योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि ये जो 150 लड़कियों ने सामाजिक समरसता यात्रा का कदम उठाया है इनका यह साहसिक प्रयास देश को जोडऩे में कड़ी का काम करेगा। आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लडक़ो ये पीछे नही हैं समाज की सोच भी बदलने लगी है कि वंश को चलाने के लिए लडक़ा चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉलेज में समय-समय पर विद्यार्थियों को सामाजिक समरसता को लेकर जागरुक किया जाता है। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ व मीडिया के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इंडियन मीडिया सेंटर के माध्यम से देश के विभिन्न जिलों से अलग अलग कालेजों से निकलीं छात्राएं देश और प्रदेश में समरसता का संदेश लेकर कर्ण नगरी की सड़कों पर निकलीं। जगह जगह उनका उद्घोष जाति पाति का बंधन तोड़ो भारत जोड़ो भारत जोड़ो गूंज उठा देश और प्रदेश में एकता और संदेश लेकर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से निकली समाजिक समरसता यात्रा यमुनानगर और इं्रदी होते हुए करनाल पहुंची। इंडियन मीडिया सेंटर द्वारा प्रदेश के 20 जिलो से होते हुए दिल्ली पहुंचने वाली इस यात्रा को फतेहगढ़ से शुरू किया गया था। यह यात्रा करनाल के कमेटी चौक पहुंची। यहां पर इसका स्वागत आई. एम .सी से मेनपाल अनीता सिंह,शैलेद्र जैन,निर्मल सिंह,यशपाल कादियान डा. प्रभजोत कौर ने किया। यह यात्रा जगह जगह रूट मार्च करते हुए डीएवी पीजी कालेज पहुंची। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण थे। कार्यक्रम में डीएवी कालेज के प्राचार्य डा. आर.पी सैनी ,हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह आई.एम.सी के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि थे। इंडियन मीडिया सेंटर संस्था पत्रकारिता के साथ देश और समाज के निर्माण के लिए काम करती है। इससे पहले अतिथियों का परिचय क्षेत्रीय संयोजक शैलेंद्र जैन ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की जानकारी अध्यक्ष अनीता सिंह ने दी। कार्यक्रम का संचालन संदीप साहिल ने किया आभार प्रदर्शन महासचिव मेनपाल कश्यप, सक्षम फाउंडेशन के अध्यक्ष मैमपाल कश्यप , यूनाइटिड कराटे अकादमी के अध्यक्ष अध्यक्ष प्रमोद, देव कश्यप , पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट नवीन कश्यप और राकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आई प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर यात्रा के संयोजक जंगशेर राणा,सर्वजीत सिंह ,कदम सिंह,एमएस निर्मल,यशपाल कादियान,इंद्रजीत वर्मा ,विजय वासुदेव, सुमेर व समस्त पत्रकार मौजूद थे।