करनाल – शहर से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए नोट कीजिये ये नंबर

0
219
करनाल – शहर से जुड़ी नागरिको की समस्याओं के निवारण को लेकर नगर निगम ने व्हाट्सएप नम्बर जारी किए हैं। कोई भी व्यक्ति इन नम्बरो पर समस्या की लोकेशन और फोटो भेजकर उसका समाधान करवा सकता है। जारी किए गए व्हाट्सएप नम्बर 86072-34567 तथा 80536-30000 हैं।
निगम आयुक्त राजीव मेहता ने बताया कि नागरिको की समस्याओं का त्वरित निवारण निगम की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। इसी के दृष्टिगत शहर का कोई भी व्यक्ति अपने परिवेश या गली मोहल्ले में सफाई को लेकर पैदा समस्या, मृत पशु को उठवाने की सूचना तथा रोड़ गली यदि बंद है, कही खढ्ढा पड़ गया है या सीवरेज का ढक्कन चोरी हो गया है, गली में कही पानी जमा है और उस पर मच्छर पैदा हो गए हैं, वहां फोगिंग की आवश्यकता है के अतिरिक्त स्ट्रीट लाईट ना जलने जैसी समस्याओं अथवा शिकायतो की उपरोक्त व्हाट्सएप नम्बरों पर जानकारी दे सकता है, उसका समाधान अवश्य किया जाएगा।
उन्होने बताया कि शिकायत भेजते समय नागरिक लोकेशन और समस्या की फोटो अवश्य भेजें, ताकि उसके निवारण करने में कोई कठिनाई ना आए और समय पर उसका समाधान सम्भव करवाया जा सके।