करनाल सेक्टर 7 मार्केट में दुकान का लेन्टर गिरने से तीन की मौत..

0
204

करनाल – करनाल के सैक्टर सात मार्केट में एक दुकान की छत गिरने से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमे एक बच्ची समेत तीन लोगो की मौत हो गई  लेन्टर अवैध रूप से नियमो को ताक पर रखकर डाला जा रहा था l बताया जा रहा है की यह दुकान लक्की करियाना स्टोर के नाम से थी l लेन्टर गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। लेकिन 4 साल की माही भी अपने पिता सुनील के साथ इसी हादसे की चपेट में आ गई और तीसरा व्यक्ति संजय जो वहीं काम कर  रहा था ,की भी मौत हो गई है l

हादसे की जानकारी मिलते ही सारा प्रशासन मोके पर पहुंच गया l सिविल लाइन पुलिस स्टेशन के SHO मोहन लाल ने बताया कि अवैध रूप से निर्माण कार्य करने वाले दुकानदार लक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है l