कर्जमाफी को लेकर महाराष्ट्र में किसानों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

0
143

अहमदनगर  – महाराष्ट्र के किसानों ने एकजुट होकर पहली बार आंदोलन और हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। किसानों ने हड़ताल की शुरूआत कि अहमदनगर जिले से की। इस दौरान किसान हाईवे पर एक जुट हुए और सारा दूध बहा दिया। महाराष्ट्र सरकार से कर्ज माफी की वार्ता विफल रहने के बाद किसानों ने ये फैसला लिया। किसानों के इस फैसले के बाद मुंबई समेत महाराष्ट्र के अनेक शहरो में सब्जी और दूध की किल्लत हो सकती है। किसान आज से सब्जी दूध बाजार में नही भेजेंगे साथ ही काटने योग्य फसल भी वो नही कांटेगे। घर में जो तैयार माल पड़ा है उसको भी वो नही बेचेंगे। महाराष्ट्र के अहमदनगर के पुनतांबा गांव से शुरू हुआ किसानों का ये आंदोलन का समर्थन करने के लिये महाराष्ट्र जिले के कई किसान संगठन सामने आ चुके हैं। साथ ही इन्हें कुछ राजनीतिक संगठनों का सहयोग भी मिल रहा है।