कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे के लिए विजयीगिषु के मंत्र को याद रखना होगा-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

0
183

करनाल – मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चुनावी जंग लडऩे के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विजयीगिषु का मंत्र दिया और कहा कि आज से ही सभी कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्यक्रम बनाना होगा ताकि विपक्ष को बताया जाए कि भाजपा के शासन काल में देश व प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले देश के 9 राज्यों में भाजपा की सरकार थी परन्तु आज 22 राज्यों में सरकार चल रही है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को रेलवे रोड़ स्थित प्रेम प्लाजा में भाजपा के जिला कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्जवलित करके बैठक की शुरूआत की।  उन्होंने कहा कि हमने जो प्रदेश में विकास कार्य किये है किसी के पास उसका तोड़ नहीं है। हमने विकास करने में किसी की जाति,धर्म व पार्टी नहीं देखी,सबका एक समान विकास किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विजयीगिषु के मंत्र के बारे में बताया कि हमेशा जीत की तमन्ना लेकर आगे बढऩा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष पार्टी की पूर्व शिक्षा मंत्री ने माना कि उनकी लडक़ी का चयन प्राध्यापक के पद पर योग्यता के अनुसार हुआ है यदि उनकेशासन में
भाजपा के किसी नेता के बेटे का चयन होता तो आप सोच सकते है क्या होता। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का हर नागरिक उनका अपना है। उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव करना हमारी प्रवृति नहीं है। हमने व्यवस्था में परिवर्तन लाना है, इसकी शुरूआत 25 दिसम्बर 2014 को सुशासन दिवस मनाकर पूरे प्रदेश में ई-रजिस्ट्रेशन के माध्यम से की। आज लोगों को रजिस्ट्री के लिए अफसरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते और ना ही किसी से रिश्वत की बात करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि हमने स्वामी नाथन रिपोर्ट के लगभग सब काम पूरे कर दिये है। कच्चे कर्मचारियों को नौकरी के अनुभव के अनुसार 5 नम्बर देने का निर्णय लिया है,इतना ही नहीं प्रदेश के जिस घर में कोई नौकर नहीं है तो उसे भी 5 नम्बर दिये जाएंगे ताकि उस परिवार को भी सरकारी नौकरी में आने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का कत्र्तव्य है कि वे इन सब बातों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लें। चुनाव के दौरान ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा कत्र्तव्य है कि किसान, मजदूर,व्यापारी व कर्मचारी खुशहाल हो,इसके लिए प्रयास किये है। ई-पंचायत करने का निर्णय सरकार का बहुत ही अहम कदम है,इससे गांव में विकास बढ़ेगा और एक साल की गतिविधियां के बारे में पहले ही जानकारी मिलेगी और यह भी पता चल जाएगा कि एक साल में जो विकास कार्य होना है,उसके लिए कितने बजट की जरूरत है। यह सब ग्राम सभा में पास करवाना होगा।  कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सुझाव को गंभीरता से सुना और कहा कि जो अपने सुझाव नहीं दे सके, वह लिखकर अपने सुझाव भेज सकते है,सभी पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने जो भी विकास कार्य किये है,उनको आमजनता तक पहुंचाए,यदि विपक्ष कहीं भ्रमित करता है तो उसका तुरंत जवाब दें ताकि जनता को पता लग जाए कि झूठ कहां पर है। कार्यकर्ताओं को कहा कि अपने आप को हर समय अपडेट रखे। अपने-अपने बूथों से जुडक़र आपस में वार्ता करें,जिसके बेहतर परिणाम होंगे।
इस बैठक  में मंच का संचालन भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा ने किया। इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी,भाजपा के प्रदेश मंत्री एडवोकेट वेदपाल,ओएसडी अमरेन्द्र सिंह,शुगरफै ड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया,भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद,जिला प्रभारी रामेश्वर चौहान,मंडलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, दीपक गुप्ता,अमरनाथ ठक्कर,  मेयर रेनू बाला गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन के उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा,पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता,पूर्व विधायक रमेश कश्यप, अशोक मदान, युवा भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश अरोड़ा, शमशेर नैन सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।