किशनगढ़ में बीएसएफ की फायरिंग रेंज में मोर्टार का गोला फटने से छह जवान घायल

0
176

जोधपुर – पाकिस्तान बॉर्डर के पास किशनगढ़ में  हो गए। इन्हें इलाज के लिए रामगढ़ ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर है, जिन्हें एयरलिफ्ट करके जोधपुर लाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग रेंज ये जवान मोर्टार से गोले दागने की प्रैक्टिस कर रहे थे। टीम ने दागने के लिए एक गोला मोर्टार में डाला, लेकिन वो टारगेट पर जाने की बजाय वहीं फट गया। 51 MM के इस मोर्टार में हुए ब्लास्ट से पास में खड़े जवान घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए फायरिंग रेंज से करीब 80 किलोमीटर दूर रामगढ़ लाया गया। बाद में गंभीर रूप से घायल दो जवानों को एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर से जोधपुर लाया गया है। मार्च में भी फटा था मोर्टार बता दें कि मार्च में भी इस फायरिंग रेंज में मोर्टार फटा था। उस वक्त भी घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर जोधपुर लाया गया था।