गैरसैंण के रूप में स्थाई राजधानी बनाने की दिशा में कदम बढाने चाहिए

0
174

अंकित साह / हल्द्वानी – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने एक बार फिर उत्तराखंड़ की स्थायी राजधानी के मुद्दे को उठाया है। गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने राजधानी के रूप में विलुप्त हो चुके गैरसैंण के मुद्दे को उजागर किया और स्थायी राजधानी की नींव रखी। गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार गैंरसैंण में शीतकालीन सत्र का आयोजन करने जा रही है, ऐसे में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन सत्र की बात करना राज्य के निवासियों का अपमान करने जैसा है। भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य स्थापना के समय ही स्थाई राजधानी के मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल कर भाजपा की सरकार ने राज्य की जनता के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को गैंरसैण के रूप में स्थाई राजधानी बनाने की दिशा में कदम बढाने चाहिए।