चाकू से गोद कर युवक की हत्या

0
118

नन्दलाल /शाहजहांपुर – यूपी के शाहजहांपुर में एक युवक की चाकुओं से बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । जिसमें अज्ञात बदमाशों ने युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक कल रात से घर से लापता हो गया था । हत्या क्यों और किसने की है इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में कर रही है । घटना थाना जलालाबाद के गुनारा मंदिर के पीछे की है । जहां आज सुबह लोगों ने खून से लथपथ एक लाश पड़ी देखी । युवक के शरीर पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा चाकू से गोदे जाने के निशान मौजूद थे । पास में ही युवक की बाइक भी पड़ी हुई थी । आस पास खाने पीने की चीजे भी पड़ी हुई थी । बाद में युवक की पहचान इलाके के ही रहने वाले अमित यादव के रूप में हुई।

परिवार वालों की मानें तो अमित रात को खाना खाने के बाद घर से किसी काम को कह कर निकला था । जिसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने उसे रात में खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला ।इसके बाद सुबह में उसकी खून से लथपथ लाश बरामद हुई। आशंका व्यक्त की जा रही है जिन हालातों में उस की बेरहमी से हत्या की गई है वह किसी पुरानी रंजिश की तरफ इशारा कर रही है । और मारने वालो ने पहले उसके साथ कुछ खाया पिया है। फिलाल परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। और पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।