जेल में राम रहीम की तबीयत बिगड़ी , डाक्टरों की टीम जेल पहुंची

0
427

रोहतक – सुनारिया जेल में बंद राम रहीम की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है, जिसके चलते पी.जी.आई. रोहतक से डॉक्टरों सहीत 5 लोगों की टीम रोहतक जेल पहुंची है । जहां राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है । ऐसा माना जा रहा है कि अगर राम रहीम की तबीयत ज्यादा बिगड़ती है तो उसे रोहतक पी.जी.आई. लाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों की टीम ने राम रहीम को पीजीआई में भर्ती कराने की सलाह दी है, मिली जानकारी के अनुसार रोहतक पी.जी.आई. में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अर्ध सैनिक बल और हरियाणा पुलिस के जवान भारी संख्या में तैनात कर दिए गए है। डीएसपी रविंदर ने पीजीआई में रूम और वार्ड के आसपास सुरक्षा का जायजा लिया। आसपास के वार्ड भी खाली करा लिए गए हैं।” पीजीआई में पुलिस व पैरामिलिट्री की तैनाती की जा रही है। तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।