नैनीताल – जन कल्याण सीमिति द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित

0
187

कान्तापाल/ नैनीताल –  नैनीताल में आज जन कल्याण सीमिति द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे 2 जोड़ो के विवाह वैदिक मंत्रों के साथ हिन्दू रीति रिवाज से सम्पन्न कराया गया। विवाह कार्यक्रम में शहर के सभी गणमान्य लोगों ने विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया। गोपाल रावत ने कहा इस तरह के आयोजनों से एक ओर जहां गरीब परिवार के लोगो की मदद हो सकेगी वही दूसरी ओर समाज में फैली दहेज की कुरीतियों से भी छुटकारा मिलेगा। गोपाल रावत ने कहा अभी तक तराई क्षेत्रो में ही इस तरह के कार्यक्रम कराए जाते रहे हैं l  कार्यक्रम के आयोजक गोपाल रावत, पर्वतीय क्षेत्र में इस तरह का यह पहला प्रयास है। इससे समाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों  को मदद मिलेगी।