नैनीताल जिले के पहाड़ी फलों के कास्तकार पर मौसम की मार

0
543
कान्ता पाल/ नैनीताल – किसान साल भर इस उम्मीद में रहता है कि वो अपनी फसल से ना सिर्फ कर्ज चुका देगा बल्कि परिवार का भी भरण पोषण हो जायेगा, इस बार नैनीताल जिले के पहाड़ी फलों के कास्तकार पर मौसम की ऐसी मार पड़ी है कि वो बेबस सा हो गया है। अब उम्मीद इस बात से कि बचे फलों को सही दाम मिल जाएं,मगर किसानों को मार तो पड़ी है पर इसका दर्द राज्य सरकार के मुलाजिमों को नहीं है।
पहाड़ी फलों के कास्तकारों गोधन सिंह बिष्ट ,  बालम सिंह ने बताया कि को इस बार मौसम ने मारा है, पिछले दिनों बारिश और ओला गिरने से फल पेड़ों से गिर गया है तो पेड़ की टहनियां भी टूट चुकी है। हालत ये है कि जो फल पेड़ पर है भी वो भी ओले के की मार से खत्म हो गया है। इतना ही नहीं बल्कि पूरे खेतों में फसल का नुकसान की तस्वीरें ऐसी ही नजर आ रही है। साल भर इंतजार के बार खेती मौसम ने खत्म कर दी है तो अब किसानों को बैंक कर्ज का दर्ज भी सताने लगा है। नैनीताल में हली,हरतप्पा,रामगढ,नथुवाखान,मुक्तेश्वर में कमावेश यही स्थिति किसानों के दर्द को बयां कर रही है। मौसम की मार झेल रहे किसान सरकार से अपनी आजीविका चलाने के लिए मुआवजे की गुहार लगा रहे है।