रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – नैनीताल पुलिस लाईन में आज एस.एस.पी जन्मजेय खंडूरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद नैनीताल के अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ निकाय चुनाव में सुरक्षा को लेकर पुलिस के आलाअधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है। एस.एस.पी ने कहा अपराधिक धटनाओं को रोकने के लिए शरारती तत्वो और अपराधियों को चिन्हित करने का काम जारी है। साथ ही सुरक्षा के दृष्टि से लाइंसेसी असलहों को जमा कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा। वही एस.एस.पी जन्मजेय खंडूरी ने बताया दीपावली के त्यौहार पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी, बाजारों में सुरक्षा कि दृष्टि से पटाखों की दुकानें नही लगाने के निर्देश दिए हैं अगर पटाखे बाजारों में बेचे जाते हैं उस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए ऐसे पटाखे विक्रेता के लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

























