नैनीताल – निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार करने अजय भट्ट नैनीताल पहुंचे

0
193

रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार करने नैनीताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकताओं में जोश भरा। लेकिन खाली पडी कुर्सियो को भरने के लिए भाजपा कार्यकर्ता असफल रहे। अजय भट्ट ने कहा राज्य में सभी नगरपालिका नगर पंचायत और नगरपालिका के चुनाव में भाजपा सभी में जीत हासिल करेगी। उन्होने काग्रेस के निकाय चुनाव जीत पर चुटकी लेते हुए कहा काग्रेंस मुंगेरी लाल के हसीन देख रही है। 20 तारिख को वोटो की गिनती के बाद उनका सपना टूट जाएगा। अजय भट्ट ने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार ने सभी निकायों में बजट बढाया है प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा बगावत करने वालो सभी साथियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बगावत करने वालो लोगो को पार्टी में शामिल नही किया जाएगा। वही संगठन मंत्री पर लगे आरोप पर सफाई देते हुए अजय भट्ट ने कहा उन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कानूनी प्रकिया के चलते कानून अपना काम रहा है उसमें पार्टी हस्तक्षेप नही करेगी।